कोलकाता : Ezra Street से 1400 लीटर नकली सैनिटाइजर जब्त

1
122
जब्त सैनिटाइजर

कोलकाता : महानगर में नकली सैनिटाइजर का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इसके खिलाफ कोलकाता पुलिस का अभियान भी निरंतर जारी है। इसी के तहत महानगर के इजरा स्ट्रीट (Ezra Street) में अभियान चलाकर ईबी एवं लालबाजार की एआरएस ने बड़ी मात्रा में नकली सैनिटाइजर की खेप बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को पता चला था कि हेयर स्ट्रीट थाना अंतर्गत इजरा स्ट्रीट में नकली सैनिटाइजर बनाने एवं बेचने का कारोबार चल रहा है। इसी के तहत ईबी ने यहां स्थित 2 दुकानों में छापेमारी कर 1400 लीटर नकली सेनिटाइजर बरामद किया। इस मामले में राजीव पंजाबी (43) एवम जियाउद्दीन बाशा (43) नामक 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के कहना है कि अभियुक्तों के पास उनकी दूकान में मौजूद सामानों का सही डॉक्यूमेंट नहीं था। उनके पास मैनुफैक्चरिंग सर्टिफिकेट भी नहीं था। इसके साथ ही वे नकली सैनिटाइजर में कई तरह का केमिकल मिला रहे थे, जो मानव शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। मामले की तफ्तीश जारी है

यहीं से जब्त हुए निकली सैनिटाइजर
Advertisement