Corona : कोलकाता में 21 हजार के करीब पहुँची संक्रमण की रफ्तार

बंगाल : 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,434 मामलों की पुष्टी

कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना (Corona) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को कोलकाता में 750 नये मामलों की पुष्टी के साथ यहाँ संक्रमण के कुल मामले 20,969 पर पहुँच गए हैं। इस दिन पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 2,434 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही पश्‍चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 67,692 पर पहुँच गए हैं। इस दिन 46 और लोगों के कोरोना संक्रमण से मारे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,536 पर पहुँच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी किए गए बुलेटिन से उक्त जानकारी मिली है। बुलेटिन के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों से गुरुवार तक 46,256 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में कोविड-19 के 19,900 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य के स्वस्थ्य दर में सुधार देखने को मिला है। 30 जुलाई को यह दर 68.33% दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें : Corona : 24 घंटे में 52 हजार से ज्यादा नये संक्रमितों की पुष्टि, 775 की मौत

गुरुवार को कुल 18,042 सेम्पल की टेस्टिंग हुई, जिसके बाद राज्य में टेस्टिंग का कुल आँकड़ा 8,74,397 पर पहुँच गया है। इस दिन दर्ज हुए नये मामलों में 750 मामले (कुल 20,969) केवल कोलकाता में दर्ज हुए हैं। वहीं उत्तर 24 परगना में 570 (कुल 14,487), हावड़ा में 260 (कुल 7,590), दक्षिण 24 परगना में 137 (कुल 4,983) व हुगली में 159 (कुल 3,317) मामलों की पुष्टि हुई है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here