Corona : 24 घंटे में 52 हजार से ज्यादा नये संक्रमितों की पुष्टि, 775 की मौत

दुनिया में संक्रमितों की कुल संख्या 1.70 करोड़ के पार, 6.64 लाख से ज्यादा गंवा चुके हैं जान

नयी दिल्ली : भारत में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ रहा है। देश में पहली बार 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा नये संक्रमितों की पुष्टि हुई, जिसके बाद संक्रमण का कुल मामला 15,83,792 पर पहुँच गया है। गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आँकड़े के अनुसार भारत में 24 घंटे में 52,123 नये संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं एक दिन में 775 और लोगों की इस वायरस ने जान ले ली है। देश में मृतकों का कुल आँकड़ा 34,968 पर पहुँच गया है।

एक दिन में देशभर में 32,553 लोग स्वास्थ हुए हैं, जिसके बाद लोगों के स्वस्थ्य होने का आँकड़ा 10,20,582 पर पहुँच गया है। वहीं गुरुवार को देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5,28,242 है। विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामलों की पुष्टि होने का सबसे बड़ा कारण रोजोना होने वाली टेस्ट की संख्या में इजाफा है। गत 24 घंटों में देश में 4,46,642 सेम्पल टेस्ट किए गए हैं।

इसके साथ ही दुनिया में भी कोरोना की रफ्तार काफी तेज है। वैश्विक स्तर पर संक्रमितों की संख्या 1.70 करोड़ के पार चली गई है। वहीं 6.64 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। केवल अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या 45 लाख से ज्यादा है।

भारत में कोविड-19 के आँकड़े

यह भी पढ़ें : Corona : बंगाल में संक्रमण के मामले 65 हजार और कोलकाता में 20 हजार के पार

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here