शराब के नशे में ईंट से वार कर सिविक वॉलिंटियर की हत्या

कोलकाता : नशे की हालत में ईंट से वार कर एक सिविक वॉलिंटियर (Civic Volunteer) की हत्या का आरोप कुछ लोगों पर लगा है। घटना शनिवार देर रात विद्यासागर सेतु के नीचे हेस्टिंग्स मजार की बतायी गयी है। जानकारी की मानें को इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम इरशाद हुसैन उर्फ सनी बताया गया है। वह मैदान थाने में सिविक वॉलिंटियर था। शनिवार रात उसने देखा कि हेस्टिंग्स मजार के निकट कुछ युवक शराब पी रहे थे। तभी उन लोगों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। सनी वहाँ पहुँचा और विवाद सुलझाने की कोशिश की।

आरोप है कि तभी नशे की हालत में उक्त अभियुक्तों ने उस पर ईंट से वार कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गये। लहुलूहान अवस्था में उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस मामले में मैदान थाने की पुलिस ने सफेद रहमान, अजय रॉय एवं अभिषेक सिंह नामक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

यह भी पढ़ें : Corona : देश में कोरोना के मामले साढ़े 17 लाख के पार, मौत का आँकड़ा 37364

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here