‘चोरी भी…सीनाजोरी भी, भ्रष्टाचार भी और बवाल भी’, सोनिया गांधी पर बोले अनुराग ठाकुर

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बयान देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है तो फिर डर क्यों लग रहा है?

Anurag Thakur

नई दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा परेशान करने के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है तो फिर डर क्यों लग रहा है? अगर भ्रष्टाचार किया है तो जांच एजेंसियों का सामना भी करें।

उन्होंने कहा कि चोरी भी…सीनाजोरी भी, भ्रष्टाचार भी और बवाल भी ये कांग्रेस से सीखा जाय। साथ ही उन्होंने कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में बलात्कार, हत्या की घटनाएं हो रही हैं लेकिन उनके मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ आज भी जारी है। इससे पहले मंगलवार को भी सोनिया गांधी से पूछताछ की गई थी। ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश भर में सत्याग्रह किया और राहुल गांधी ने पार्टी के सांसदों के साथ दिल्ली में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here