Kolkata : Corona काल में सैनिटाइजर ने युवती के लिए खड़ी कर दी ऐसा परेशानी, जानें यहाँ

कोलकाता : कोरोना (Corona) से लड़ने के लिए सैनिटाइजर (Sanitizer) का इस्तेमाल करते रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसी कारण घर व काम से घर से बाहर निकलने वाले सभी लोग सैनिटाइजर अपने पास जरूर रख रहे हैं। लेकिन यही सैनिटाइजर किसी के लिए ऐसी परेशानी खड़ी कर देगा, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। दरअसल, कोलकाता (Kolkata) के रवीन्द्र सरोवर थाने इलाके में एक घटना सामने आयी है जहाँ महिला यात्री के मुँह में सैनिटाइजर छिड़कर उसका बैग चुराकर भागने का आरोप एक कैब चालक पर लगा है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में युवती ने अभियुक्त के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।

क्या है मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला यात्री मनोहरपुकुर रोड इलाके की रहने वाली है। यहीं से उसने हरिदेवपुर जाने के लिए ऐप कैब बुक की थी। उसके साथ उसकी एक और दोस्त भी थी। ऐप कैब में चढ़ने के बाद उसने चालक से कहा कि उसकी दोस्त को टॉलीगंज में उतारना होगा। चालक इस बात के लिए राजी नहीं हुआ। उसने कहा कि वह नेविगेशन के माध्यम से ही जायेगा। वहीं महिला यात्री ने उससे कहा कि टॉलीगंज उसके रास्ते पर ही पड़ेगा तो कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन चालक ने उसकी बात नहीं सुनी।

इस बात को लेकर महिला यात्री और चालक के बीच विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि इसके बाद अचानक चालक ने गाड़ी रोक दिया और उन्हें गाड़ी से उतरने को कहा। जब महिला यात्री ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि ऐप कैब चालक ने उसके मुँह में सैनिटाइजर स्प्रे किया और उसके हाथ से बैग छीन लिया। चालक को पकड़ने के लिए दोनों गाड़ी से उतरीं। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर चालक गाड़ी में बैठा और बैग लेकर फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उसका बैग भी बरामद कर लिया है। वहीं अभियुक्त चालक का कहना है कि गाड़ी से उतरते वक्त महिला यात्री अपना बैग गाड़ी में ही भूल गयी थी। उसने कोई छीनताई नहीं की। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह भी पढ़ें : West Bengal : September में 3 दिन के Lockdown की घोषणा, 20 तक School/College बंद

1 COMMENT

Leave a Reply to Kolkata Customs : 35 करोड़ से ज्यादा की प्राचीन मूर्तियाँ जब्त! | Nayi Aawaz Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here