Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

0
110
Election Commission of India

कोलकाता: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रिय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आगामी विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होगा और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

ज्ञात हो कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में फिलहाल बीजेपी की सरकार है। इस साल गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। पिछली बार गुजरात में दो चरणों में चुनाव हुए थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश में केवल एक ही चरण में चुनाव हुआ था।

हिमाचल प्रदेश में पिछले चुनाव की स्थिति

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में नवंबर 2017 में 68 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें बीजेपी को 44 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें आई थीं। तीन सीटों पर अन्य दलों का कब्जा था।

गुजरात में पिछले चुनाव की स्थिति

2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव की 198 सीटों के लिए 2 चरणों में हुए थे। 68.41 फीसदी मतदान हुआ था। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर तो कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एनसीपी को 1, भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीटों पर जीत मिली थी।

Advertisement