Santokh Singh Chaudhary: संतोख सिंह के निधन के बाद रुकी भारत जोड़ो यात्रा

Santokh Singh Chaudhary

कोलकाता: पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद संतोख सिंह चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए राज्य में बड़ा झटका है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा स्थगित कर दी गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा है कि यात्रा शनिवार के लिए स्थगति हो गई है।

उन्होंने कहा,’अभी तक राहुल गांधी से बात नहीं हुई है, लेकिन हम सभी को लगता है कि अंतिम संस्कार के बाद हम यात्रा शुरू करेंगे। आखिरी तक संस्कार इसे निलंबित कर दिया जाएगा।’ राहुल गांधी ने रविवार को होने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी है।

संतोष सिंह चौधरी जालंधर से कांग्रेस के सांसद थे उनकी उम्र 76 साल थी और उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के बहुत से नेताओं ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

संतोख सिंह चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने निधन हो गया। दो बार सांसद रहे चौधरी जलंधर के फिल्लौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे। उन्हें एम्बुलेंस से फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह पंजाब में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here