Corona से विधाननगर के पार्षद की मौत, सीएम ने जताया दुख

कोलकाता : कोरोना (Corona) के कारण विधाननगर नगर निगम (Bidhannagar Municipal Corporation) के वार्ड नंबर 6 के पार्षद सुभाष बसु की मौत हो गयी। इस घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 24 जुलाई को सुभाष बसु की तबीयत खराब हुई थी। सर्दी, खाँसी व बुखार जैसे लक्ष्ण होने के बाद उन्हें स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उनकी कोरोना की जाँच हुई थी। जाँच रिपोर्ट में पार्षद में कोरोना की पुष्टी हुई थी।

इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था लेकिन अफसोस उन्हें बचाया न जा सका। बुधवार सुबह पार्षद सुभाष बसु की मौत हो गयी। वहीं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर पार्षद की मौत पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : Corona : देश में संक्रमितों का आंकड़ा 19 लाख के पार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here