Lockdown : उल्लंघन करने पर अब तक कोलकाता से 274 गिरफ्तार

फाइल फोटो

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) की तरफ से बुधवार को राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी। इसी के तहत बुधवार सुबह से ही महानगर के हर इलाकों में कोलकाता पुलिस तैनात है। आज अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन का कार्यक्रम भी हुआ और इस बात का फायदा उठाकर कोई भी लॉकडाउन के नियम को न तोड़ें, इस बात पर भी पुलिस का विशेष फोकस रहा। हालांकि इसके बाद भी कुछ लोग बिना किसी वजह के घर से बाहर पाये गये। बुधवार दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कोलकाता के विभिन्न इलाकों से 274 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने 6 गाड़ियाँ भी जब्त की हैं। दूसरी तरफ मास्क नहीं पहनने एवं सड़क पर थूकने के आरोप में क्रमशः 189 एवं 12 लोगों पर कार्रवाई की गयी।

यह भी पढ़ें : West Bengal : कोरोना संक्रमण के मामले 81 हजार के करीब, 24 घंटे में 2,752 नये मामलों की पुष्टि

विधाननगर इलाके से 31 लोग हुए गिरफ्तार

वहीं विधाननगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में अब तक विधाननगर इलाके से 31 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा पुलिस ने 5 दो पहिया एवं 1 चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : Nayi Aawaz Exclusive : ये हैं Corona के ‘सुपर स्प्रेडर’, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here