Chandannagar : चन्दननगर नगर निगम पर तृणमूल का कब्जा, डीएम कार्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन

तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर चन्दननगर नगर निगम पर बड़ी जीत हासिल की है। तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर चन्दननगर नगर निगम पर बड़ी जीत हासिल की है। इस बार चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 32 में से 31 वार्डों में जीत हासिल किया है। वहीं सीपीएम को सिर्फ एक सीट मिला जबकि भारतीय जनता पार्टी तो खाता भी नहीं खोल पाई।

0
128
Chandannagar Nagarnigam

हुगली: तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर चन्दननगर नगर निगम पर बड़ी जीत हासिल की है। इस बार चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 32 में से 31 वार्डों में जीत हासिल किया है। वहीं सीपीएम को सिर्फ एक सीट मिला जबकि भारतीय जनता पार्टी तो खाता भी नहीं खोल पाई। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तुलना करें तो इस चुनाव में सीपीएम के वोट शेयर में काफी बढ़ोतरी हुई है।

वहीं दूसरी ओर चन्दननगर नगर निगम चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नगर निगम चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।

आज ज्ञापन देने के बाद भाजपा के हुगली सांगठनिक जिले के अध्यक्ष तुषार कुमार मजूमदार ने कहा कि चन्दननगर में नगरनिगम के चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए हैं। यदि यहां निष्पक्षा से चुनाव कराए गए होते तो यहां भाजपा का बोर्ड गठन हुआ होता। भाजपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान बाहर से गुंडों को बुलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कराए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्ता पक्ष की ओर से बार बार डराया धमकाया गया है।

Advertisement