Corona बंगाल : 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 2,496 मामलों की पुष्टि, कुल मामले 70 हजार के पार

24 घंटे में 45 और ने गंवाई जान, 2,118 लोग हुए स्वस्थ

कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना (Corona) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 2,496 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही पश्‍चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 70,188 पर पहुँच गए हैं। इस दिन 45 और लोगों के कोरोना संक्रमण से मारे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,581 पर पहुँच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए बुलेटिन से उक्त जानकारी मिली है। बुलेटिन के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों से शुक्रवार तक 48,374 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है, जिनमें से 2,118 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोविड-19 के 20,233 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य के स्वस्थ्य दर में सुधार देखने को मिला है। 31 जुलाई को यह दर 68.92% दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें : Corona : देश में 2 दिनों में नये संक्रमण के 1.7 लाख मामले, 24 घंटे में रिकॉर्ड 55 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि

शुक्रवार को कुल 19,003 सेम्पल की टेस्टिंग हुई, जिसके बाद राज्य में टेस्टिंग का कुल आँकड़ा 8,93,400 पर पहुँच गया है। इस दिन दर्ज हुए नये मामलों में 670 मामले (कुल 21,639) केवल कोलकाता में दर्ज हुए हैं। वहीं उत्तर 24 परगना में 644 (कुल 15,131), हावड़ा में 160 (कुल 7,750), दक्षिण 24 परगना में 199 (कुल 5,182) व हुगली में 94 (कुल 3,411) मामलों की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें : महानगर में साइकिल चलाने की अनुमति 31 अगस्त तक बढ़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here