Corona : भारत में संक्रमण के मामले 29 लाख के पार

24 घंटे में 68 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि

नयी दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार जारी है। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 68,898 नये मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद संक्रमण का आंकड़ा 29 लाख को पार कर गया है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 29,05,823 दर्ज हुई है।

हालांकि नये मामलों के साथ ही देश में कोरोना को मात देकर लोगों के स्वस्थ होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। देश में बीते 24 घंटे में 62,282 लोग स्वस्थ हुए थे, जिसके बाद लोगों के स्वस्थ होने का आँकड़ा 21,58,946 पर पहुँच गया है।

वहीं बीते 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस ने 983 लोगों को मौत की नींद सुला दी है। भारत में कोरोना से शुक्रवार की सुबह तक कुल 54,849 लोग मारे जा चुके हैं। इस दिन तक सक्रिय मामलों की संख्या 6,92,028 है।

यह भी पढ़ें : Corona : West Bengal में संक्रमण के मामलों का रिकॉर्ड, कोलकाता से आगे निकला उत्तर 24 परगना

देश में Corona के आंकड़ों पर एक नजर

यह भी पढ़ें : Kolkata : Alipore Zoo Live…दर्शकों की फरमाइश को दी जा रही तरजीह, आप भी क्लिक कर देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here