विवादित बयान Case में कालीचरण महाराज गिरफ्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में विवादित वक्तव्य के मामले में ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को रायपुर से गिरफ्तार किया है।

Kalicharan Maharaj

मुंबई: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में विवादित बयान मामले में ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को रायपुर से गिरफ्तार किया है। कालीचरण को आज शाम तक ठाणे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के विरुद्ध अपमानजनक वक्तव्य दिया था। इसी वजह से रायपुर में कालीचरण को गिरफ्तार किया गया है। इसी के विरोध में गृहनिर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड ने ठाणे जिले के नौपाडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था।

ठाणे पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर कालीचरण को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आज शाम को नौपाड़ा पुलिस कालीचरण को रायपुर से लाकर ठाणे जिला न्यायालय में पेश कर उनकी पुलिस हिरासत मांगने वाली है। इस मामले में कालीचरण को वर्धा व पुणे पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था और पूछताछ की थी।

Advertisement
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here