इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की भव्य प्रतिमा

देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Netaji Statue

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि “ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि “जब तक नेताजी की प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर लगाई जाएगी। मैं नेताजी की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here