Kolkata Police : संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) भी कोरोना की चपेट में

संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) शुभांकर सिन्हा सरकार (फाइल फोटो)

कोलकाता : राज्य में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पुलिसकर्मी भी लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) शुभांकर सिन्हा सरकार के कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाये जाने की खबर मिली है। कोलकाता पुलिस सूत्रों से इसकी पुष्टी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले शुभांकर सिन्हा को बुखार हुआ था। गुरुवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी। बताया गया है कि फिलहाल वे होम क्वारंटाइन में ही हैं। वहीं हाल ही में उनके संपर्क में आये पुलिस अधिकारियों को चिन्हित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : West Bengal : Corona Warriors के लिए राज्य सरकार ने की अहम घोषणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here