Kolkata Police ने Share किया धोनी का 3 साल पुराना वीडियो

0
112
एम. एस. धोनी

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया। धोनी के संन्यास के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके नाम प्यार भरे संदेशों की जैसी बाढ़ सी आ गयी। फोटो व वीडियो शेयर कर लोग धोनी पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इसी बीच कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) की तरफ से भी एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में धोनी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।
कोलकाता पुलिस की तरफ से ट्वीट में लिखा गया है कि कोलकाता पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में शूटिंग प्रैक्टिस करते एमएस धोनी। यह वीडियो तीन साल पहले का है।

यह भी पढ़ें : Dhoni के सन्यास के ऐलान के बाद वायरल हो रहा सुशांत का यह वीडियो

Advertisement