Dhoni के संन्यास के ऐलान के बाद वायरल हो रहा सुशांत का यह वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड के धोनी यानि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने से फैंस पहले ही काफी मायूस थे। वहीं रियल धोनी यानि भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के ऐलान ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। जब से धोनी ने अपने संन्यास की घोषणा की है उसके बाद से सुशांत और धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह बात तो सभी जानते हैं कि ‘एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत ने ही महेन्द्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और यह सुशांत के करियर की बेहतरीन फिल्मों से एक थी। अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उस वीडियो में फिल्म एम.एस धोनी से सुशांत के सीन्स और भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों के दौरान शूट हुए महेन्द्र सिंह धोनी के वास्तविक सीन्स को कल्ब करके वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में दोनों में फर्क करना भी मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Breaking News : M. S. Dhoni ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

यहाँ देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here