बंगाल : इस महीने का आखिरी सम्पूर्ण Lockdown जारी…

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें, 12 बजे तक 227 हो चुके थे गिरफ्तार

कोलकाता : कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण की चेन को कमजोर करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल में बुधवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। इस महीने यह तीसरा लॉकडाउन है। इसके बाद अगस्त महीने में राज्य सरकार ने 31 अगस्त तक योजनाबद्ध तरीके से 7 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। सम्पूर्ण लॉकडाउन के पालन के लिए कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस की काफी संख्या में तैनाती की गई थी। कोलकाता की सड़कें सुबह से ही सुनसान नजर आए। कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर नियमित अंतराल पर महानगर के विभिन्न इलाकों में लॉकडाउन की स्थिति को लेकर तस्वीरें साझा की।

कोलकाता पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर 12 बजे तक लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 227 लोगों के गिरफ्तार किया जा चुका था। इस दौरान 8 वाहन भी जब्त किए गए। वहीं क्रमशः 198 व 9 लोगों पर मास्क न पहने व सार्वजनिक स्थल पर थूकने के आरोप में जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें : बंगाल : अगस्त में 7 दिनों का होगा Lockdown

कोलकाता पुलिस द्वारा साझा की गई कुछ तस्वीरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here