Lockdown : Kolkata में सख्ती से हो रहा पालन, सुबह 10 बजे तक 178 के खिलाफ हो चुकी थी कार्रवाई

कोलकाता : कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार की ओर से पूर्व घोषित लॉकडाउन (Lockdown) का गुरुवार की सुबह से ही सख्ती से पालन किया जा रहा है। खासकर कोलकाता में सड़कों पर पसरा सन्नाटा लॉकडाउन के सही ढंग से पालन की स्वतः ही गवाही दे रहा है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में हर गुजरते दिन के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार (18 अगस्त) व बुधवार (19 अगस्त) को 2 ही दिनों में यहां नये मामलों की संख्या 6,300 से ज्यादा दर्ज हुई है। ऐसे में वायरस के प्रसार को काबू में करना बेहद जरूरी है। गुरुवार के साथ ही शुक्रवार को भी कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में सम्पूर्ण लॉकडाउन का पालन किया जाएगा।

महानगर में पुलिस की है भारी तैनाती

लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए कोलकाता की सड़कों पर पुलिस की काफी संख्या में तैनाती की गई है। इस दिन बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आ रही थी। कोलकाता पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10 बजे तक ही लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 88 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वहीं बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने के आरोप में भी पुलिस ने 90 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

विधाननगर इलाके से 24 गिरफ्तार

गुरुवार को लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में दोपहर 2 बजे तक विधाननगर (Bidhannagar) इलाके में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं क्रमशः 3 और 2 चार पहिया और दो पहिया वाहन भी जब्त हुए थे।

यह भी पढ़ें : Covid-19 : जानें बंगाल के सरकारी व निजी कोरोना अस्पतालों में कितने बेड्स हैं खाली?

कोलकाता पुलिस द्वारा गुरुवार को सोशल मीडिया में साझा की गयी लॉकडाउन की कुछ तस्वीरें

यह भी पढ़ें : Corona : भारत में संक्रमण के रिकॉर्ड नये मामलों की पुष्टि, 977 की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here