West Bengal : फुटबॉल जगत के इस महान खिलाड़ी के निधन से शोक की लहर

कोलकाता : मोहनबागान फुटबॉल टीम (Mohan Bagan Football Team) के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनितोंबी पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। वे 40 साल के थे। उनके खेल की बात करें तो साल 2003 – 2005 तक मनितोंबी मोहनबागान के लिए खेलें थे। उन्हीं के नेतृत्व में मोहनबागान ने 2004 में एयरलाइंस गोल्ड कप जीता था। 2002 में वे भारतीय फुटबॉल टीम के भी सदस्य थे। यहाँ तक की एशियन गेम्स में भी उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया था। सन्यास लेने के बाद बतौर कोच भी उनकी भूमिका रही। उनके निधन की खबर से पूरा खेल जगत है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजली देने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here