Corona : भारत में नये संक्रमण के मामले लगभग 70 हजार, 24 घंटे में स्वस्थ हुए …

देश में संक्रमण के कुल मामले 29,75,701

नयी दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमण के प्रसार में लगातार तेजी जारी है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के नये मामले रोजाना 70 हजार के करीब दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आँकड़े को अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 69,878 (लगभग 70 हजार) मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही यहाँ कुल मामलों की संख्या 29,75,701 पर पहुँच गयी है।

63 हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ

संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही कोरोना वायरस को मात देकर लोगों के स्वस्थ होने के आँकड़े में भी लगातार वृद्धि दर्ज हो रही है। बीते 24 घंटे में 63,631 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही अभी तक देश में स्वस्थ होने वालों का कुल आँकड़ा 22,22,577 पर पहुँच गया है। यह 74.69% है।

945 की मौत

वैश्विक महामारी कोरोना काल के रूप में पूरे विश्व में आतंक फैला रहा है। भारत में बीते 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस ने और 945 लोगों को मौत की नींद सुला दी है, जिसके बाद यहाँ मरने वालों की कुल संख्या 55,794 (1.87%) हो गया है। वहीं शनिवार की सुबह 8 बजे तक यहाँ सक्रिय मामलों की संख्या 6,97,330 (23.43%) बतायी गयी है।

यह भी पढ़ें : Corona : West Bengal में संक्रमण के नये मामलों का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 55 और की मौत

एक नजर में देखें भारत में कोरोना के आँकड़े

यह भी पढ़ें : कोरोना काल में बेरोजगार 40 लाख कामगारों को राहत देने वाली खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here