Suspicious Boat: मुंबई के रायगढ़ में मिले संदिग्ध नाव का कोई टेरर एंगल नहीं

Suspicious Boat in Raigad

कोलकाता: मुंबई के निकट रायगढ़ में कुछ दिनों पहले समुद्र तट पर हथियारों से लदी संदिग्ध नाव मिली थी। इस नाव को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीए देवेंद्र फडणवीस ने चिंताएं दूर करने वाली जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इस नाव को लेकर अब जो जांच हुए हैं उसमें किसी तरह का टेरर एंगल सामने नहीं आया है।

जांच में पता चला है कि नाव का नाम लेडी हान है और इसकी मालकिन ऑस्ट्रेलिया की एक महिला है। इस बोट के कप्तान महिला के पति हैं। इस नाव के मस्कट से यूरोप जाने के दौरान इसका इंजन खराब हो गया था। इस स्थिति में बोट में सवार लोगों ने डिस्ट्रेस कॉल किया था, फिर कोरियाई जहाज ने इन लोगों को रेस्क्यू किया था।

इसके बाद यह नाव धीरे-धीरे रायगढ़ में आकर किनारे लग गई। उस वक्त हाई टाइड की वजह से इस बोट को निकाला नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई टेरर ऐंगल नहीं मिला है। हालांकि अभी त्योहारी सीजन चल रहा है और हमने सबको अलर्ट पर रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here