Monkeypox Cases: दिल्ली में बढ़ रहा इस वायरस का प्रकोप, नाइजीरियाई महिला मिली पॉजिटिव

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों में मंकीपॉक्स का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में 30 वर्षिय नाइजीरियाई महिला में मंकीपॉक्स का संक्रमन पाया गया है।

Monekypox Virus

कोलकाताः दिल्ली में 30 वर्षिय नाइजीरियाई महिला में मंकीपॉक्स का संक्रमन पाया गया है। दिल्ली में संक्रमण का यह 8वां और देश में 13वां मामला है। खबर है कि महिला को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है जो एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों तक फैल सकती है।

पिछले महीने में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की स्टडी में यह दावा सामने आया था कि दिल्ली में पांच में से तीन मामलों में विषमलैंगिक संपर्क का इतिहास पाया गया है। शुरुआती स्टडी से पता चला था कि दूसरे, तीसरे और पांचवें मामलों ने लक्षणों की शुरुआत के 21 दिनों के अंदर ही विषमलैंगिक संपर्क के इतिहास का खुलासा किया।

स्टडी में कहा गया कि पहले और चौथे मामले में कोई भी यौन संपर्क नहीं रहा। इनमें से किसी भी मामले में बाइसेक्सुअल या होमोसेक्सुअल एक्सपोजर नहीं दिखा।

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों में मंकीपॉक्स का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा शुक्रवार तक देश में मंकीपॉक्स के कुल 1,321 मामलों की पुष्टि की गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार मंकीपॉक्स वायरस से कुल 52,997 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले चार सप्ताह में दर्ज मामलों में से 70.7 फीसदी अमेरिका से और 28.3 फीसदी यूरोप से आए हैं, जिनमें से अमेरिका में मंकीपॉक्स से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here