महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद दहशत में हाड़ोआ इलाका, भाजपा ने फिर टीएमसी को घेरा


उत्तर 24 परगना : पिछले कुछ दिनों से राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का हवाला देते हुए भाजपा लगातार तृणमूल पर निशाना साध रही है। इस बार उत्तर 24 परगना थाना के हाड़ोआ थाना अन्तर्गत गोपालपुर 1 नंबर ग्राम पंचायत के मुन्सीघेरी नतूनपाड़ा इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से एक बार फिर बंगाल की राजनीति गरमाई हुई लग रही है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो गुरुवार तड़के घर से थोड़ी ही दूरी पर उक्त पीड़िता को हाथ-पैर बँधी हुई अवस्था में स्थानीय लोगों ने देखा। उसे तुरंत पहले हाड़ोआ ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहाँ स्थिति बिगड़ने के बाद उसे बशीरहाट जिला अस्पताल में स्थानान्तरित किया गया। उसकी स्थिति आशंकाजनक बतायी जा रही है।

आरोप है कि बुधवार रात को ही उक्त इलाके में बमबाजी हुई थी। जिसके बाद कई लोग इलाका छोड़कर भाग गये और इनमें पीड़िता का पति भी शामिल था। इसी बात का फायदा उठाकर 4 अभियुक्त पीड़िता को उठाकर ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से इलाके मे दहशत का मौहाल है। चारों अभियुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। हालांकि सभी अभियुक्त फरार बताये गये हैं। दूसरी तरफ अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की माँग पर स्थानीय लोगों ने पथावरोध कर व टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा ने एक बार फिर तृणमूल एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूरी घटना पर जवाब माँगा है। भाजपा का आरोप है कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है फिर भी मुख्यमंत्री इस मामले में चुप क्यों हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here