राज्य के विकास की जानकारी देगा ‘एक मौका केजरीवाल को’ कैंपेन

राज्य के विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से चुनावी राज्यों सहित दुनियाभर में पहुंचाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ''एक मौका केजरीवाल को'' नाम से कैंपेन की शुरुआत की है।

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: राज्य के विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से चुनावी राज्यों सहित दुनियाभर में पहुंचाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ”एक मौका केजरीवाल को” नाम से कैंपेन की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता को राज्य के विकास कार्यों का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के लिए अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा है कि दूसरे राज्यों के लोगों को भी पता चलना चाहिए कि दिल्ली में कैसे विकास हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने जो विकास कार्य किए हैं उसे दिल्ली के लोगों को दूसरे राज्यों के लोगों से भी साझा करना चाहिए। जिससे वह भी केजरीवाल को अपने राज्य में सेवा का अवसर दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान में जिन 50 लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पसंद किए जाएंगे। जिनके वीडियों पर लाइक, शेयर और कमेंट सबसे अधिक होंगे उनके साथ वह चुनाव बाद डिनर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here