President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहली बार देश के नाम संबोधन

राष्ट्रपति ने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मार्च 2021 में दांडी यात्रा की स्मृति को फिर से जीवंत रूप देकर शुरू किया गया।

0
114
President Draupadi Murmu

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 14 अगस्त के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रपति ने देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं जिन्होंने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मार्च 2021 में दांडी यात्रा की स्मृति को फिर से जीवंत रूप देकर शुरू किया गया। उस युगांतरकारी आंदोलन ने हमारे संघर्ष को विश्व-पटल पर स्थापित किया था। उसे सम्मान देकर हमारे इस महोत्सव की शुरुआत की गई और यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है।

Advertisement