West Bengal: कड़ाके की ठंड से बढ़ी कंपकपी

तापमान में अचानक गिरावट के बाद कोलकाता समेत पूरे राज्य में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

west bengal cold

कोलकाता : तापमान में अचानक गिरावट के बाद कोलकाता समेत पूरे राज्य में एक बार फिर ठंड (West Bengal Cold) बढ़ गई है। आज अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रह रहा था जिसकी वजह से ठंड नहीं लग रही थी। लेकिन सोमवार से तापमान में अचानक गिरावट शुरू हुई थी। इसकी वजह से महानगर में कंपकपी (West Bengal Cold) काफी बढ़ गई है। यहां अधिकतम तापमान भी गिरकर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि इलाके में भी तापमान में गिरावट हुई है जिसके बाद मकर संक्रांति बीतते ही बंगाल में ठंड का एक और दौर शुरू हो गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि चार दिनों तक लगातार हुई बारिश और उत्तर पश्चिमी इलाके में बर्फबारी के बाद शीतलहर पश्चिम बंगाल में चल रही है जिसके कारण एक बार फिर तापमान में गिरावट (West Bengal Cold) दर्ज की गई है। हालांकि यह लंबे समय तक रहने वाली नहीं है।

मकर संक्रांति बीतने के बाद एक बार फिर तेज धूप खिलने के आसार है जिसके कारण पारा चढ़ेगा। दक्षिण बंगाल के अलावा उत्तर बंगाल में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे होने की वजह से वहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Advertisement
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here