Sushant Case Update : CBI करा सकती है रिया का पॉलीग्राफ टेस्ट, जानें कैसे पकड़ा जाता है इससे झूठ!

मुंबई : सुशांत सिंह राजपुत (Sushant Singh Rajput) मामले में शुक्रवार को सीबीआई (CBI) ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से 8 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की थी। आज फिर से सीबीआई रिया से पूछताछ करेगी। पूछताछ में सहयोग के लिए सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह और सैमुअल मिरांडा पहले से ही डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं। हालांकि अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सीबीआई रिया का पॉलीग्राफ टेस्ट करने पर विचार कर रही है। इसके लिए सीबीआई को पहले कोर्ट से और रिया से भी इजाजत लेनी होगी।

क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट?

दरअसल, पॉलीग्राफ एक ऐसी मशीन है जिसका प्रयोग झूठ पकड़ने के लिए किया जाता है। इसे लाई डिटेक्टर के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी के अनुसार वर्ष 1921 में इसकी खोज की गयी थी। भारत में यह टेस्ट करने से पहले कोर्ट की इजाजत लेना आवश्यक है।

कैसा पकड़ा जाता है झूठ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉलिग्राफ टेस्ट के अंदर यह पता लगाने के लिए कि व्यक्ति झूठ बोल रहा है या सच, कई चीजों को परखा जाता है। जैसे व्यक्ति का हार्ट रेट, बल्ड प्रेशर व अन्य। अगर कोई व्यक्ति झूठ बोलता है तो इन तत्वों के अंदर बदलाव देखा जाता है। जिसके आधार पर तय किया जाता है कि कोई व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ। सबसे पहले मशीन को व्यक्ति के शरीर से जोड़ा जाता है। उसका हार्ट रेट, बल्ड प्रेशर व दिमाग सिग्नल को देखा जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी मामले में व्यक्ति से पूछताछ हो रही है और अगर उसने अपराध किया है या उसके बारे में कुछ भी जानता है तो दिमाग से विशेष सिग्नल निकलेगा। जिससे जाँच एजेंसी को पता चलेगा कि व्यक्ति उनसे कुछ छिपा रहा है।

निम्न चीजों पर फोकस करता है पॉलिग्राफ टेस्ट

इस टेस्ट में व्यक्ति की साँस की गति, ब्लड प्रेशर, व्यक्ति का पल्स, शरीर से निकलने वाले पसीने एवं हाथ-पैर की मूवमेंट को भी आका जाता है।

मुंबई पुलिस के डीसीपी कोरोना संक्रमित

दूसरी तरफ मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह केस में सीबीआई के कोऑर्डिनेशन के लिए मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें नियुक्त किया गया था। बताया जा रहा है कि त्रिमुखे का पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित है। इसीलिए उन्होंने खुद को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर लिया है। उल्लेखनीय है कि शुरुआती जांच के दौरान सीबीआई के साथ उनकी कई बार मुलाकात भी हुई थी।

यह भी पढ़ें : Viral Video : क्लिक कर देखें सुशांत सिंह राजपुत कैसे गा रहे हैं भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here