बंगाल : नहीं रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा

सोमेन मित्रा (फ़ाइल फोटो)

कोलकाता : बीते कई दिनों से बीमार चल रहे पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का गुरुवार को तड़के निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी ने लिखा- ‘WBPCC के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। यह हमारे लिए बड़ी क्षति है, हमारी संवेदनाएं दादा के परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही मित्रा की हालत ज्यादा बिगड़ने की सूचना मिली थी। इस खबर से बंगाल में शोक की लहर है।

2 COMMENTS

Leave a Reply to नहीं रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा | शुभजिता Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here