बीते 24 घंटे में 2,912 नये मामले हुए दर्ज, 52 और ने गंवाई जान
कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण की रफ्तार रोजोना बढ़ रही है। राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण 2,912 नये मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद यहाँ संक्रमण का कुल आँकड़ा (89,666) तकरीबन 90 हजार के पास पहुँच गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए बुलेटिन के माध्यम से उक्त जानकारी मिली है।
बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2,037 लोग स्वास्थ हुए हैं, जिसके बाद राज्य में लोगों के स्वस्थ होने का आंकड़ा 63,060 पर पहुँच गया है। राज्य में स्वस्थ दर 70.33% पर है। शुक्रवार को इस जानलेवा वायरस से 52 और लोगों के मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद यहां मरने वालों का कुल आँकड़ा (1,954) तकरीबन 2000 के करीब पहुँच गया है। शुक्रवार तक राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 24,652 है।

[…] यह भी पढ़ें : Corona : West Bengal में संक्रमण के मामले 90 हजार और … […]
[…] […]