ममता सरकार पर बरसे नड्डा कहा ‘बिना कट मनी बंगाल में नहीं होता कोई काम’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

कोलकाता : शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की सदस्यता अभियान ‘आमार परिवार, बीजेपी परिवार’ की शुरुआत के मौके पर अपने वर्चुअल संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में कुशासन चल रहा है। कटमनी के बिना बंगाल में कोई भी काम नहीं होता। यहाँ की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की आथिर्क व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गयी है। शिक्षा का स्तर नीचे गिर रहा है। बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही। रोजगार के अवसर नहीं है। लोकतांत्रिक आंदोलनों का दमन किया जा रहा है। जेपी नड्डा ने तो यह भी कहा कि कोरोना के दौर में प्रधानमंत्री की तरफ से जो अनाज भेजा गया, उसमें भी भ्रष्टाचार हो रहा है।

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, मुकुल रॉय व राहुल सिन्हा भी उपस्थित थे। दिलीप घोष ने कहा कि आज से नये सदस्यों को जोड़ने का अभियान शुरू हो चुका है। फिलहाल तकरीबन 95 लाख भाजपा के सदस्य बंगाल में हैं। अब इस संख्या को करोड़ तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि कोविड से निपटने में राज्य सरकार किस तरह फेल रही है, यह तो सभी देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गरीब जरूरतमंदों के लिए कई योजनाएँ लागू की हैं लेकिन बंगाल में इनमें से कई योजनाओं को लागू नहीं किया गया। केन्द्रीय योजनाओं के नाम पर जो रुपये सरकार को दिये जा रहे हैं, उसमें भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जनता इन सबसे अब उब चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here