बंगाल में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं : दिलीप घोष

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि भारतीय समाज में महिलायें सबसे ज्यादा सम्मानित होती हैं लेकिन बंगाल का दुर्भाग्य है कि यहां महिला मुख्यमंत्री के राज्य में महिलायें सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर फिर तीखा हमला बोला है। आज सुबह मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे दिलीप घोष ने कहा कि भारतीय समाज में महिलायें सबसे ज्यादा सम्मानित होती हैं लेकिन बंगाल का दुर्भाग्य है कि यहां महिला मुख्यमंत्री के राज्य में महिलायें सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों को महिलाओं की सम्मान और सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए वे सत्ताधारी पार्टी के दास और राजनीतिक कैडर के तौर पर काम कर रहे हैं। राज्य सरकार प्रशासन का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए कर रही है।

इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के गोवा सफर पर तंज कसते हुए कहा कि गोवा टूरिस्ट प्लेस है। वहां कोई छह महीने में एक बार जाता है और कोई हर महीने जाता है। अभिषेक बनर्जी भी वही कर रहे हैं। उनके आने-जाने का कोई लाभ होने वाला नहीं है। गोवा के लोग एक बार फिर भाजपा की सरकार बनायेंगे और तृणमूल कांग्रेस कहीं नहीं होगी।

Advertisement
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here