किसी भी शो में महिला का किरदार नहीं निभाएंगे अली असगर!

अली असगर

मुंबई : स्टार भारत के नए शो ‘अकबर का बल बीरबल’ में अली असगर अकबर की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अली असगर अपनी सही कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। अली इस शो में अकबर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं और वह इस भूमिका को निभाने के लिए उत्साहित भी हैं क्योंकि ऐसी भूमिका एक बड़ी जिम्मेदारी और एक ऐतिहासिक आधार के साथ आती है।

पिछले 5 सालों से अली ‘The Kapil Sharma Show’ का हिस्सा रहे हैं और एक्टर से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभिनेता को कपिल ने Post lockdown अपने शो में स्पाईस डालने के लिए संपर्क किया था। Post lockdown इस शो के पहले एपिसोड में मेहमान सोनू सूद बने थे। सूत्रों से पता चला है, अली ने ‘अकबर का बल बीरबल’ के कारण इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। साथ ही यह भी खबरें आ रही हैं कि अली अब महिला किरदार में भी किसी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं, क्योंकि स्कूल में उनके बच्चों का इसपर मजाक बनाया जाता है।

इस 31 अगस्त से देखिए ‘अकबर का बल बीरबल’ शो सोमवार से शुक्रवार, शाम 7.30 बजे सिर्फ स्टार भारत पर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here