Lockdown : उल्लंघन के आरोप में कोलकाता से 561 गिरफ्तार

कोलकाता : बुधवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सम्पूर्ण लॉकडाउन का पालन किया गया। सुबह से ही महानगर के हर इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए किए गए इस लॉकडाउन का भी कुछ लोगों ने उल्लंघन किया। कोलकाता पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 6 बजे तक पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कोलकाता के विभिन्न इलाकों से कुल 561 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने 20 गाड़ियाँ भी जब्त की हैं। दूसरी तरफ मास्क नहीं पहनने एवं सड़क पर थूकने के आरोप में क्रमशः 271 एवं 19 लोगों पर कार्रवाई की गयी।

यह भी पढ़ें : Corona : बंगाल में 24 घंटे में रिकॉर्ड मामले व रिकॉर्ड मौत

विधाननगर इलाके से 56 लोग हुए गिरफ्तार

वहीं विधाननगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में रात करीब 8 बजे तक विभिन्न इलाकों से 56 लोग गिरफ्तार हो चुके थे। इसके अलावा पुलिस ने 5 दो पहिया एवं 3 चार पहिया वाहन भी जब्त किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here