श्री महिला मंडल द्वारा शिवलिंग सजाओ प्रतियोगिता आयोजित

कोलकाता : श्री महिला मंडल (वार्ष्णेय समाज कोलकाता) द्वारा सभी सदस्यों के बीच शिवलिंग सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने बड़े ही भक्ति भाव से रुद्राभिषेक भी किया और शिवलिंग सजाकर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में नीतू वार्ष्णेय ने प्रथम, बेला अग्रवाल ने द्वितीय एवं प्रीति डागा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संयोजन अनीता गुप्ता, ललिता माधवगढ़िया, श्यामा डागा, रेखा गुप्ता (बड़ा बाजार), विनीता गुप्ता, मीता गुप्ता, रेखा गुप्ता(सॉल्टलेक), गायत्री गुप्ता, शालिनी गुप्ता, सोनल गुप्ता, अंजू गुप्ता, रुचि गुप्ता एवं अंजू खेरिया समेत अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मंडल की मंत्री रेनू गुप्ता द्वारा दी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here