Covid-19 : कुछ देशों पर लगे प्रतिबंध में छूट देने पर हो रहा विचार

जिनेवा : Covid-19 के मद्देनजर क्यूबा, ईरान, सूडान, वेनेजुएला सीरिया और यमन सहित अन्य देशों पर लगे प्रतिबंध को या तो हटाने, या फिर उसमें कुछ छूट देने पर विचार किया जा रहा है। दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों के एक समूह ने इस बाबत निवेदन किया है। विशेषज्ञों की तरफ से कहा गया है कि उक्त देशों के लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इनकी मदद करना आवश्यक है। इसके लिए यहाँ के लोगों तक राहत सामग्री पहुँचाना जरूरी है।

विशेषज्ञों की तरफ से यह भी कहा गया है कि जिन देशों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनके लिए मानवीय आधार पर दी गयी छूट लाभदायक सिद्ध नहीं हुई। यहाँ के लोग अच्छे स्वास्थ्य, भोजन, बिजली आपूर्ति व जीवन की मूल सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अप्रैल 2020 में भी ऐसी ही एक अपील जारी की गयी थी ताकि प्रतिबंधित देशों की मदद की जा सके। लेकिन ऐसा नहीं होने पर इन देशों के लोगों की स्थिति खराब बतायी जा रही है। इसीलिए यूएन विशेषज्ञों की तरफ से इन प्रतिबंधों को हटाने या इसमें ढील देने की अपील की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here