Corona : देश में संक्रमण के मामले साढ़े 30 लाख के करीब, 24 घंटे में 912 की मौत

Corona

भारत में संक्रमण का कुल मामला 30,44,940 पर पहुँचा

नयी दिल्ली : भारत में कोरोना (Corona) संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बीते 24 घंटे में एक बार फिर देश में कोरोना संक्रमण के 69,239 नये मामलों की पुष्टि हुयी है। इन नये मामलों के साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 30,44,940 पर पहुँच गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 23 अगस्त की सुबह 8 बजे जारी किए गए आँकड़े के अनुसार इस दिन तक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7,07,668 (23.24%) बतायी गयी है।

कोरोना के मामलों के बढ़ने के साथ ही देश में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों का आँकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में 57,989 लोगों के स्वस्थ होने के बाद देश में स्वस्थ होने वाले लोगों का आँकड़ा 22,80,566 हो गया है। वहीं अभी तक इस जानलेवा वायरस से भारत में 56,706 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 912 लोग पिछले 24 घंटे में ही मारे गए हैं।

भारत में कोरोना के आँकड़े

यह भी पढ़ें : West Bengal : Corona के मामले 1 लाख 35 हजार के पार

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here