Fodder Scam: चारा घोटाले में लालू यादव दोषी करार, 21 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा

आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के सबसे बड़े केस में सीबीआई की व‍िशेष अदालत से बड़ा झटका लगा है। चारा घोटाला में डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव को दोषी करार दिया है।

Lalu Prasad Yadav

नई दिल्ली: आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के सबसे बड़े केस में सीबीआई की व‍िशेष अदालत से बड़ा झटका लगा है। चारा घोटाला में डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव को दोषी करार दिया है।

कोर्ट ने इस मामले में लालू प्रसाद समेत 75 लोगों को दोषी करार दिया गया है। जबकि साक्ष्य के अभाव में 24 लोगों को मामले में दोषमुक्त कर दिया गया है। कोर्ट 21 फरवरी को सजा का ऐलान करेगा।

बरी किए गए अभियुक्तों में राजेन्द्र पांडे, साकेत, दिनांनाथ सहाय, रामसेवक साहू, अईनुल हक, सनाउल हक, मो एकराम, मो हुसैन, शैरो निशा, कलसमनी कश्यप, बलदेव साहू, रंजीत सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा (सप्लायर), निर्मला प्रसाद, कुमारी अनिता प्रसाद, रामावतार शर्मा, श्रीमती चंचला सिंह, रमाशंकर सिन्हा, बसन्त, सुलिन श्रीवास्तव, हरीश खन्ना, मधु, डॉ कामेस्वर प्रसाद शाम‍िल हैं।

इसे भी पढ़ें: Coal Smuggling Case: तृणमूल सांसद देव से सीबीआई ने की पूछताछ

आपको बता दें कि चारा घोटाले के पांचवें मामले में भी दोषी करार दिए गए हैं। इससे पहले चार मामलों में लालू को दोषी करार दिए जाने के साथ सजा भी हो चुकी है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं।

गौरतलब है कि चारा घोटाले के पांचों मामलों में से यह मामला सबसे बड़ा मामला है। रांची ज‍िले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ का गबन हुआ था। इस मामले में शुरू में 170 आरोपित बनाए गए थे। इसमें 55 की अबतक मौत हो चुकी है। वहीं 6 आरोप‍ित फरार चल रहे हैं। लालू पहले से ही चारा घोटाले के 4 मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद सजायाफ्ता हैं। वह अभी अपने हेल्थ की वजह से जमानत पर जेल से बाहर हैं। 4 मामलों में उनको कुल 27 साल की सजा हुई है।

सुनवाई के दौरान वकील प्रभात कुमार ने कहा कि लालू यादव की उम्र 75 साल हो चुकी है और वे सीनियर सिटीजन में आ चुके हैं। साथ ही उनकी तबीयत भी बहुत खराब रह रही है। उन्हें किडनी में प्रॉब्लम है। दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा। लिहाजा उन्हें जमानत दे दी जाए। कोर्ट अब 21 फरवरी को सजा का ऐलान करेगा।

Advertisement
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here