लता मंगेशकर के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी है।

Lata Mangeshkar

कोलकाता: महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी है। आज इस बारे में ट्वीट करते हुए राज्यपाल ने लिखा है कि भारत रत्न के निधन पर व्यथित-सर्वकालिक महान लता मंगेशकर। वह जो शून्य छोड़ती हैं उसे भरना मुश्किल है। पीढ़ियां अपनी अमर मधुर आवाज के लिए संस्कृति की किंवदंती को हमेशा याद रखेंगी जो हमेशा लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगी।

वहीं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्विटर पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है, “मैं भारत रत्न लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके परिवार और दुनियाभर में फैले उनके अरबों प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

इसे भी पढ़ें: स्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रहीं

अपने दूसरे ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा है, “वह वास्तव में भारत की स्वर कोकिला थीं। दुनियाभर में उनके सभी प्रशंसकों और अनुयायियों की तरह, मैं भी उनकी आवाज और प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध थी।” तीसरे ट्वीट में बनर्जी ने लिखा है,” बंगाल के संगीतकारों के प्रति भी लता दीदी का अपार प्रेम रहा है। मैं आभारी हूं कि लता दीदी ने बंगाल को भी बहुत प्यार दिया है।”

उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। करीब एक महीने से उम्र जनित कई बीमारियों से पीड़ित होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में वह कोरोना की चपेट में भी आ गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here