Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के सम्मान में राज्य में आधे दिन की छुट्टी

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सोमवार को आधे दिन के अवकाश की घोषणा की हैं।

0
112
Lata Mangeshkar

कोलकाता: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सोमवार को आधे दिन के अवकाश की घोषणा की हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे के बाद सरकारी दफ्तरों में छुट्टी हो जाएगी।

इस बीच केंद्र ने दो दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया है। इन दो दिनों के दौरान पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। लता मंगेश्कर जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: स्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रहीं

उल्लेखनीय है कि लता मंगेशकर कोरोना वायरस के चलते आठ जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुई थी। थोड़ा स्थिति में सुधार होने के बाद शनिवार दोपहर से वह फिर से गंभीर रूप से बीमार पड़ गयी। उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया था लेकिन रविवार सुबह 8:12 बजे उनका निधन हो गया।

Advertisement