कल Amazon Prime Video पर आएँगी ‘Shakuntala Devi’, Reel से पहले Real को जानें

'मानव कम्प्यूटर' शकुन्तला देवी (फाइल फोटो)

राजेश कुमार ठाकुर

कोलकाता : लोगों के पसंदीदा जोन Amazon Prime Video पर शुक्रवार को ‘Shakuntala Devi’ ह्यूमन कंप्यूटर दस्तक देने वाली है। आपके भी टी.वी. पर आजकल अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) प्रकट होकर गणित का पाठ याद दिलाती होंगी। दरअसल, विद्या जिन शकुन्तला देवी का किरदार निभा रही हैं उन्हें ‘मानव कम्प्यूटर’ के रूप में जाना जाता है। जैसे कम्प्यूटर किसी भी कमांड का जवाब तत्काल प्रस्तूत कर देता है उसी तरह शकुन्तला देवी अपने अपने मस्तिष्क से तत्काल गणित के जटिल से जटिल सवाल का जवाब चंद पलों में सहजता से दे देती थीं, वह भी बिना किसी कागज-कलम के इस्तेमाल के।

गणित में जिनका ध्यान लगता होगा उनके लिए तो यह हो गई रोचक बात लेकिन जिन्हें नहीं भाता होगा उनके लिए शकुन्तला देवी शोध के विषय की तरह हैं। अभिनेत्री विद्या बालन की अभिनय क्षमता बाकमाल है लेकिन जरा सोचिये वे जिनका किरदार निभा रही हैं, वह व्यक्तित्व अपने रियल लाइफ में इतनी अद्भूत प्रतिभा की धनी थीं।

आपके लिए ‘रियल लाइफ’ और ‘रील लाइफ’ शकुन्तला देवी की तुलना करता एक वीडियो

शकुन्तला देवी के जीवनी पर एक नजर

बंगलुरू में एक धार्मिक कन्नड़ ब्राह्मण परिवार में 4 नवम्बर 1929 को शकुन्तला देवी का जन्म हुआ था। बचपन से ही वे अद्भुत प्रतिभा की धनी एवं मानसिक गणितज्ञ थीं। उनकी प्रतिभा को इतनी ख्याति मिली की साल 1982 में उनका नाम ‘गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में शामिल किया गया। इस उपलब्धि से पहले शकुंतला देवी को फिलिपिंस विश्वविद्यालय ने साल 1969 में ‘वर्ष की विशेष महिला’ की उपाधि और गोल्ड मेडल प्रदान किया था। साल 1988 में इन्हें वाशिंगटन डी.सी. में ‘रामानुजन मैथमेटिकल जीनियस अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया। साल 2013 की 21 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी साल 4 नवम्बर को इनके 84वें जन्मदिन पर गूगल ने उनके सम्मान में गूगल डूडल समर्पित किया।

कल से Amazon Prime Video पर आने वाली ‘Shakuntala Devi’ का Trailer

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here