Nayi Aawaz : किशोर कुमार के जन्मदिन पर विशेष

किशोर कुमार (फाइल फोटो)

कोलकाता : आज भारतीय प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) का जन्मदिन है। आज की पीढ़ी को किशोर के बारे में बताने और उनसे परिचित पीढ़ी के मन में किशोर की यादों को जीवंत करने के उद्देश्य से नयी आवाज़ की एक विशेष पेशकश…

किशोर कुमार का जन्म साल 1929 की 4 अगस्त को मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। किशोर कुमार एक नहीं बल्कि एकाधिक प्रतिभा के धनी थे। प्लेबैक सिंगिंग के साथ ही अभिनय, लेखन, फिल्म निर्माता, संगीतकार व स्क्रीनराइटर की खूबियाँ भी उनमें मौजूद थी।

उनका यह सदाबहार गाना सुनें…

फ़िल्म इंडस्ट्री में उन्होंने हिन्दी, बंगाली, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के रूप में उन्होंने 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते और इस श्रेणी में सर्वाधिक पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड भी कायम किया।

गायक मन्ना डे और किशोर कुमार की यह जुगलबंदी कभी पुरानी नहीं हो सकती

किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उन्होंने अपने जीवन के हर क्षण में खंडवा को याद किया, वे जब भी किसी सार्वजनिक मंच पर या किसी समारोह में अपना कर्यक्रम प्रस्तुत करते थे, शान से कहते थे किशोर कुमार खंडवे वाले, अपनी जन्म भूमि और मातृभूमि के प्रति ऐसा ज़ज़्बा बहुत कम लोगों में दिखाई देता है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने किया याद

किशोर कुमार का एक और सदाबाहर नगमा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here