Sushant Case : आखिर क्यों सुशांत का घर छोड़कर चली गयी थी रिया?

मुबंई : हर रोज सुशांत केस में नये-नये तथ्य सामने आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से सभी के जहन में एक सवाल चल रहा है कि आखिर रिया सुशांत का घर छोड़कर क्यों चली गयी थी? अब इस मामले में रिया के वकील का बयान सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक मैगजीन को दिये गये इंटरव्यू में रिया के वकील सतीश मनेशिंदे ने बताया कि मौत से पहले सुशांत काफी परेशान था। उसने अपने परिवार को फोन कर कहा था कि वे उनके पास आ जाये। जिसके बाद 8 जून को सुशांत की बहन उनके पास रहने आयी थी। इसके बाद सुशांत ने रिया से कहा था कि जब तक उनकी बहन वहाँ है वे अपने परिवार के पास चली जाये। सूत्रों का कहना है कि रिया के वकील ने बताया कि रिया खुद अपने पैनिक अटैक्स से परेशान थी। सुशांत का ख्याल रखने के चक्कर में रिया की स्थिति और बिगड़ गयी थी। रिया अपने परिवार के पास तो जाना चाहती थी लेकिन सुशांत को छोडकर वे जाना नहीं चाहती थी।
दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी की मानें तो सुशांत के वकील ने उक्त बातों को बेबुनियाद बताया है। उसी मैगजीन को दिये गये बयान में सुशांत के वकील विकास सिंह ने बताया है कि सच्चाई ऊपरी बातों से बिल्कुल अलग है। सुशांत की बहन उनके पास गयीं क्योंकि रिया वहाँ से चली गयी थी। रिया को बताना चाहिये कि अगर वह सुशांत के भले के लिए गयी थी तो उसने सुशांत का नंबर ब्लॉक क्यों किया था?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here