West Bengal : Covid-19 से वरिष्ठ माकपा नेता व पूर्व मंत्री श्यामल चक्रवर्ती का निधन

श्यामल चक्रवर्ती (फाइल फोटो)

कोलकाता : कोरोना (Corona) के कारण वरिष्ठ माकपा नेता व पूर्व मंत्री श्यामल चक्रवर्ती (Shyamal Chakraborty) का निधन हो गया है। गुरुवार को महानगर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत महीने के आखिर में ही तबीयत बिगड़ने के कारण श्यामल चक्रवर्ती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटी उशोषी ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि उनके किडनी में समस्या थी। साथ ही उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इसके कारण उनकी कोरोना की जाँच की गयी थी और रिपोर्ट पॉजिटिव थी। जिसके बाद उन्हें बाईपास के निकट एक निजी अस्पताल में स्थानान्तरित किया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी श्यामल चक्रवर्ती की बेटी को फोन कर उनका हालचाल जाना था। श्यामल चक्रवर्ती के निधन पर मुख्यमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें : Corona : 24 घंटे में 904 की मौत, कुल मौत का आंकड़ा 40 हजार के पार

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here