West Bengal : कोरोना संक्रमण के मामले 80 हजार के करीब, 24 घंटे में रिकॉर्ड 53 लोगों की मौत

24 घंटे में 2716 नये मामलों की पुष्टि, कोलकाता में 24 हजार के पास पहुँचा आँकड़ा

कोलकाता : पूरे देश के साथ ही पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार बिते 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 2,716 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही संक्रमण का कुल मामला 78,232 अर्थात 80 हजार के करीब पहुँच गया है। वहीं बिते 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में कुल 53 लोगों की मौत हुई है, जो अभी तक एक दिन में मारे गए लोगों का रिकॉर्ड है। इन मौतों के साथ ही इस जानलेवा वायरस ने पश्चिम बंगाल में अभी तक 1,731 लोगों को मौत की नींद सुला दी है।

यह भी पढ़ें : Corona : देश में संक्रमण के मामले 18 लाख के पार

सोमवार को 2,088 लोगों के स्वस्थ होने की भी सूचना मिली है, जिसके बाद इस वायरस को मात देकर स्वस्थ होने वालों का आँकड़ा 54,818 पर पहुँच गया है। सोमवार तक राज्य में कोरोना के 21,683 सक्रिय मामले की जानकारी दी गई थी। राज्य में लोगों के स्वस्थ होने की दर में सुधार देखने को मिला था। इस दिन यह दर 70.07 फीसदी दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : बिहार : एक नजर में देखें कोरोना Update

3 अगस्त को राज्य में 22,122 सेम्पल टेस्ट किया गया, जिसके बाद टेस्टिंग का कुल आँकड़ा 9,56,659 पर पहुँच गया है।

मामलों के अनुसार पश्चिम बंगाल के टॉप 5 जिले

  1. कोलकाता : कुल मामले : 23,818, बिते 24 घंटे में दर्ज मामले :756, कुल स्वस्थ हुए : 16,197, सक्रिय मामले :6,801 , मौत : 820
  2. उत्तर 24 परगना : कुल मामले : 16,835, बिते 24 घंटे में दर्ज मामले :510, कुल स्वस्थ हुए : 11,394, सक्रिय मामले :5,052 , मौत : 389
  3. हावड़ा : कुल मामले : 8,442, बिते 24 घंटे में दर्ज मामले :+185, कुल स्वस्थ हुए : 6,259, सक्रिय मामले :1,968 , मौत : 215
  4. दक्षिण 24 परगना : कुल मामले : 5,629, बिते 24 घंटे में दर्ज मामले :144, कुल स्वस्थ हुए : 4,217, सक्रिय मामले :1,318 , मौत : 94
  5. हुगली : कुल मामले : 3,676, बिते 24 घंटे में दर्ज मामले :91, कुल स्वस्थ हुए : 2,727, सक्रिय मामले :886 , मौत : 63

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here